• Sun. Apr 28th, 2024

60 की उम्र में भी दिखना चाहते हैं 30 के, रोज़ खाली पेट खाएं यह चीज़

सूखे मेवे का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी तरह मखाना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। मखाना, खून की कमी दूर करने, शरीर को मजबूत बनाने के साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। आइए आज हम आपको मखाना के फायदे बताते हैं।

1.त्वचा को रखे सेहतमंद: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक मखाना में कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसमें कई अमीनो एसिड होते हैं जो उम्र ना बढ़ने के गुणों के लिए जाने जाते हैं। जिनमें ग्लूटामाइन, सिस्टीन, आर्जिनिन और मेथियोनीन शामिल हैं। ये त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। रोजाना मखाना खाने से त्वचा सेहतमंद बनी रहती है। यह मुक्त कणों को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाए रखता है। इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियां गायब होती हैं। मखाना में पाए जाने वाले ग्लूटामाइन का उपयोग प्रोलाइन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है, जो कोलेजन में पाया जाने वाला एक एमिनो एसिड है। यह त्वचा को जवां बनाए रखने में अहम भूमिका अदा करता है।

2.दिल को रखे सेहतमंद: मखाना, दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मखाना में कई एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते है। इसके नियमित सेवन से रक्तचाप भी नियंत्रित किया जा सकता है।

3.मधुमेह नियंत्रित करे: रोजाना खाली पेट मखाना खाने से मधुमेह नियंत्रण में रहता है। ब्लड शुगर के रोगियों के लिए मखाना एक अच्छा खाना माना गया है।

4.वज़न कम करने में मददगार: मखाना के रोजाना सेवन से वज़न नियंत्रित होता है। अगर आप भी वज़न घटाना चाहते हैं तो रोज खाली पेट मखाने का सेवन करें। इसमें मौजूद तत्व वजन घटने में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से दिनभर भूख कम लगती है और शरीर में पोषक तत्व की कमी भी दूर होती है।

5.पाचन तंत्र मजबूत करे: मखाना में फाइबर,कैल्शियम, आयरन फॉस्फोरस समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह पाचन तंत्र सुधारने से लेकर शरीर को मजबूत बनाने में मददगार है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मज़बूत होता है।

आशीष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश