• Sat. Apr 27th, 2024

गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या के बदलाव को लेकर किया दावा ! मुंबई में जाने को लेकर हुई ये बात

Nov 25, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की तैयारियां शुरू हो गई है। इस मेगा टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर रोडमैप तैयार किया है। और यह ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में कराया जाएगा। ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो फिलहाल खुली है और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली होना शुरु हो चुकी है। कप्तान हार्दिक पांड्या फ्रेंजाईजी का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में लौट सकते हैं।

हालांकि, अफवाहों के बाद गुजरात टाइटंस से जुड़े एक सूत्र ने दावा हो गया है कि वे दो शानदार सीज़न के बाद हार्दिक को खोना नहीं चाहते। अगर यह डील होती है तो यह संभवत: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी। हालांकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं हुई है।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पैसे की होगी। पिछली नीलामी के बाद, मुंबई के पास केवल 0.05 करोड़ रुपये (लगभग 6000 डॉलर) बचे गए थे। आगामी नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी को अपने पर्स में 5 करोड़ रुपये (लगभग 600,000 डॉलर) अतिरिक्त मिलने जा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि मुंबई को हार्दिक के बदले किसी और खिलाड़ी को रिलीज करना पड़ सकता है।