• Tue. Apr 30th, 2024

कोलकाता ने दिल्ली को हराया, सुनील नारायण ने किया कमाल

Apr 3, 2024

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। केकेआर ने आईपीएल 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 106 रन से करारी हार दी। दिल्ली की टीम 273 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवर में 166 पर ढेर हो गई। वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने तीन-तीन जबकि मिचेल स्टार्क ने दो शिकार किए। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत (25 गेंदों में 55, चार चौके, पांच सिक्स) और ट्रिस्टन स्टब्स (32 गेंदों में 54, चार चौके, चार सिक्स) ने अर्धशतक लगाया। डीसी के सात खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंच सके। अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल और मिचेल मार्श शून्य पर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने 18 और पृथ्वी शॉ ने 10 रन बनाए।

केकेआर ने टॉस जीतने के बाद निर्धारित A 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन जुटाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने कमाल की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। नरेन ने 39 गेंदों में 7 चौकों और छक्कों के दम पर 85 रन जुटाए। उन्होंने फिलिप सॉल्ट (18) के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़कर केकआर को तेज शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे।

रसेल और कप्तान श्रेयस अय्यर (18) ने चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। छठे नंबर पर उतरे रिंकू सिंह ने भी आतिशी पारी खेली। उन्होंने 8 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया। रिंकू के बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले। रमनदीप सिंह दो रन ही बना सके। वेंकटेश अय्यर 5 और मिचेल स्टार्क 2 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से एनरिक नॉर्खिया सबसे महंगे रहे। उन्होंने 59 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ईशांत शर्मा ने दो, खलील अहमद और मिचेल मार्श ने एक-एक शिकार किया। डीसी का चार मैचों में से तीन गंवा दिए हैं। पंत ब्रिगेड पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। केकेआर टॉप पर काबिज है।