• Fri. Apr 26th, 2024

भाजपा की पांचवीं लिस्ट आने का हो सकता है ऐलान

Mar 24, 2024 ABUZAR

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर शनिवार देर रात तक भाजपा सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हो गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित अन्य CEC मेंबर शामिल हुए थे। मीटिंग देर रात 12:40 बजे तक जारी रही।

बैठक में लोकसभा चुनाव सहित 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। लोकसभा की पांचवी लिस्ट आज जारी किए जाने की जानकारी है। इसमें 70 से 80 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की उम्मीद है।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP अब तक 4 लिस्ट में 291 नामों का ऐलान हो गया है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9 और चौथी में 15 नाम घोषित हुआ है। जिन राज्यों पर विशेष चर्चा हुई उनमें ओडिशा, यूपी, पश्चिम बंगाल और राजस्थान मौजूद रहे।

बैठक में उत्तर प्रदेश की बाकी बची 24 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 10 पर नामों की चर्चा की गई। पश्चिम बंगाल की बाकी बची 19 लोकसभा सीटों में से 16 पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया। लिस्ट में बिहार के पहले फेज में होने वाले चुनाव के लिए लोकसभा कैंडिडेट के नाम का ऐलान होने की उम्मीद है।