• Sun. Apr 28th, 2024

ये प्राकर्तिक पेय करते हैं आंत की गंदगी को साफ, स्वाद भी है बेमिसाल

कई बार खाने-पीने की चीजों में हम काफी कोताही बरतते हैं।आजकल जिस तरह का प्रसंस्कृत खाना और फ़ास्ट फूड आ गया है, उसमें अक्सर हम अस्वास्थ्यकर खाना खाते हैं। इसमें हमारी आंत में गंदगियों की भरमार लग जाती है। इससे कब्ज़, गैस, सूजन जैसी समस्याएं आ जाती है। पेट में जब ये सारी परेशानियां हों, तो पूरा मन खिन्न रहता है। किसी काम में मन नहीं लगता। चाहे वह पेट का फूलना हो या कब्ज या गैस हो, इससे पेट में असंतुलन भी पैदा हो जाता है। इससे निपटने के लिए लोग दवा का सहारा लेते हैं, इससे तत्काल तो परेशानी दूर हो जाती है लेकिन फिर से दोबारा शुरू हो जाती है। इसलिए प्राकृतिक तरीके से इस परेशानी को दूर करना ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि पेट के निचले हिस्से की सफाई वैसे भी बहुत जरूरी है। इससे कोलोन में जमे हानिकारक विष और परजीवी का भी सफाया हो जाता है। पर आंत की गंदगियों को प्राकृतिक तरीके से साफ करना ज्यादा फायदेमंद है।

1. नमक का पानी- हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक नमक का पानी कोलोन को साफ करने में बहुत काम आता है। इसके लिए सुबह-सुबह खाली पेट उठते ही गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाए और उसे पी लें। बहुत जल्द शौचालय का अर्ज होगा और पेट की गंदगी बाहर निकल जाएगी। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होगी।

2. प्रोबायोटिक्स- कोलोन साफ करने के लिए प्रोबायोटिक्स बेहद मददगार साबित होता है। इसके लिए आप छाछ, दहीं, किमची, अचार, पानी आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट में सूजन दूर होगी।

3. सेब का रस- सेब में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पेट के कोने-कोने की गंदगी को साफ कर देता है। कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि सेब का रस आंत साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद है। बिना छिल्का उतारे सेब का रस पीएं। सेब का रस पीने के बाद तेजी से पेट साफ हो जाएगा।

4. सब्जी का रस- प्रतिवेदन के मुताबिक पेट को साफ करने के लिए सब्जी का रस बहुत फायदेमंद है। सब्जी के रस में फूलगोभी, ब्रोकली, पालक, टमाटर, गाजर, बंद गोभी, लौकी, करेला आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि सब्जी के रस का सीमित मात्रा में सेवन करें। हर दिन इसका सेवन न करें।

5. नींबू का रस- पेट साफ करने के लिए नींबू का रस बेहद फायदेमंद होता है। नींबू के रस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है जो पेट में गैस को भी खत्म कर देता है। पेट में गैस, पेट में छुपे हानिकारक जीवाणु को खत्म कर देता है। यह बेहद कारगर कोलोन साफ करने वाला है।

आशीष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश