• Fri. Apr 26th, 2024

भूलकर भी ना खाएं आम के साथ यह पांच चीजें, बन सकती हैं सेहत की दुश्मन

गर्मी के मौसम में भारत का राष्ट्रीय फल आम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। सड़क से लेकर चौराहों के किनारों तक मैंगो शेक के स्टॉल लगे रहते हैं। गर्मियों में आम खाने से कई फायदे मिलते हैं। आम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फॉस्फोरस, डायटरी फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेटस, कैल्शियम, आयरन, ऊर्जा और जिंक। आम इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है। यह जितना ज्यादा खाने में स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।

सबका आम खाने का अपना तरीका होता है। कई लोग खाना खाने के बाद, आम खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम को कुछ चीजों के साथ खाने से आपकी सेहत को हानि पहुँच सकती है? चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनके साथ आम नहीं खाना चाहिए।

1. करेले के साथ: लोग गर्मियों में करेले का भी बहुत सेवन करते हैं। कई लोगों को खाना खाने के साथ आम खाना भी पसंद होता है। लेकिन आम को कभी भी करेले के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे उल्टी और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. मसालेदार चीजें: आम को मसालेदार चीजों के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे लोगों को पेट खराब होने की समस्या हो सकती है और उन्हें काफी सारी पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

3. पानी पीना: कभी भी आम खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। कई लोग आम खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं जिससे पाचन क्रिया पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर आपको पानी पीना है, तो आम खाने के आधे घंटे बाद ही पियें।

4. दही: अगर आप आम के साथ दही खाएंगे तो वह भी सेहत के लिए काफी हानिकारक है। एक साथ आम और दही को खाने से पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी आम के साथ दही का सेवन न करें।

5. कोल्ड ड्रिंक: आम खाने के तुरंत बाद कभी भी कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। कोल्ड ड्रिंक और आम दोनों में ही शुगर का स्तर काफी ज्यादा होता है, जिससे अगर आप दोनों का सेवन साथ में करेंगे तो आपका ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।

आशीष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश