• Wed. May 8th, 2024

सोमालिया में हुआ अल-शबाब का आतंकी हमला

मोगादिशु: अल-शबाब के आतंकियों ने सोमालिया गणराज्य की राजधानी मोगादिशु में एक होटल पर आक्रमण कर दिया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए। सुरक्षा बलों ने 6 घंटे की कार्रवाई के पश्चात् हमालावरों से मुकाबला कर मार डाला। होटल से 80 लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। सुरक्षा बलों में से 3 सैनिकों की भी मौत हुई।

होटल ‘पर्ल बीच’ पर सरकारी अफसरों का आना-जाना होता था। इसे शुक्रवार को अल-शबाब ने अपने अधिकार में कर लिया था। यह सोमालिया का एक आंतकवादी संगठन है, जो मोगादिशु में होटलों और अन्य ज़रूरी इलाकों पर आक्रमण करता है।

आतंकवादी हमले के पश्चात् पर्ल बीच होटल के आसपास खून का दृश्य था और होटल के शीशे बिखरे हुए थे। हुसैन सद्दाम नाम के एक गवाह ने बीबीसी से कहा कि मुझे बीच पर बैठना पसंद है। मुझे होटल से चीख-पुकार सुनाई दी। मैंने 4 मृतकों को देखा। 2 औरतें और 2 पुरुष थे। मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है कि मुझे कुछ नहीं होगा।

अल-शबाब आतंकवादी संगठन ने पिछले सप्ताह सोमालिया में युगांडा के 54 सैनिकों की हत्या कर दी थी। युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने इसकी जिम्मेदारी अल-शबाब पर डाली थी। मुसेवनी ने कहा था कि उनकी आर्मी पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज ने हिम्मत से लड़कर हमले के स्थान पर फिर से काबू पा लिया है। 26 मई को सोमालिया के बुलामारेर में हुए आक्रमण का स्थान मोगादिशु से 130 किमी दूर है।

अल-शबाब आतंकी संगठन ने 2020 के अगस्त में एक होटल पर आक्रमण करके उसे अपने अधिकार में लिया था। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 117 लोग घायल हुए। 30 घंटे की लंबी कार्रवाई के पश्चात् लोगों को सुरक्षित निकाला गया और आतंकियों का सफ़ाया किया गया। इस हमले के पीछे राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने अल-शबाब आतंकी संगठन का हाथ देखा था। महमूद ने कहा था कि वह अल-शबाब को देश से मिटा देंगे। महमूद ने अल-शबाब को देश का पीड़क कहा था।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश