• Wed. Apr 24th, 2024

सोमालिया में आतंकियों ने की युगांडा के 54 सैनिकों की हत्या

मोगादिशु: सोमालिया गणराज्य में आतंकवादियों द्वारा युगांडा के 54 सैनिकों की हत्या कर दी गयी। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने इस हत्याकांड के लिए अल-शबाब नाम के आतंकवादी संगठन को इसका दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि युगांडा की आर्मी पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज ने अपनी बहादुरी को दिखाते हूए दोबारा से बेस पर अधिकार जमा लिया है। अल-शबाब के आतंकियों ने ये हमला 26 मई को सोमालिया देश के बुलामारेर में किया था। यह स्थान राजधानी मोगादिशु से लगभग 130 किमी की दूरी पर मौजूद है।

वहीं अल-शबाब के आतंकवादियों के अनुसार, उसने बेस पर सुसाइड बम की मदद से आक्रमण किया था, जिसमें 137 सैनिकों की मौत हो गई। इस हमले से पूर्व राष्ट्रपति मुसेवनी ने हमले की जानकारी दी थी। हालांकि उस समय उन्होंने यह नहीं बताया था कि इस हमले में कितने लोगों की जान गई है। आपको बता दें कि अल शबाब कट्टर इस्लामी आतंकवादी संगठन है जो वर्ष 2006 से सोमालिया में पश्चिमी देशों के सहयोग वाली सरकार को हटाकर इस्लामी कानून की स्थापना करना चाहता है।

आतंकवादी संगठन अल-शबाब के 2022 के चार बड़े हमले

1. पिछले वर्ष अल-शबाब ने सोमालिया के राष्ट्रपति भवन के निकट विला रोज होटल में आक्रमण किया था। जिसमें 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। उन्होंने यह हमला बदले की भावना से किया था क्योंकि हमले के एक दिन पूर्व ही सोमालिया की सेना ने अल-शबाब के ठिकानों पर हमला किया था जिसमें 100 आतंकवादी मारे गए थे जिनमें से 12 कमांडर थे।

2. 29 अक्टूबर 2022 को सोमालिया के शिक्षा मंत्रालय के बाहर आतंकवादियों द्वारा दो कारों में धमाके किए गए थे जिसमें 100 लोगों की मौत और 300 लोग घायल हुए थे। 24 अक्टूबर को किसमायो शहर के होटल में आतंकवादी हमला हुआ था। हमले में 9 लोगों की मौत और 47 लोग घायल हुए थे।

3. 21 अगस्त 2022 को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकियों ने हयात होटल में घुसकर गोलीबारी कर दी थी। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। 20 अगस्त को दोबारा से उसी होटल में घुसकर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें 8 लोगों की जान गई और 9 लोग घायल हुए थे। पहले होटल के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में ब्लास्ट किया गया फिर होटल में घुसकर लोगों के बीच गोलीबारी शुरू कर दी थी।

4. 28 जुलाई 2022 को अल-शबाब आतंकी संगठन ने सोमालिया के दो शहरों पर बम से आक्रमण किया था। जिसमें 19 लोगों की मौत और 23 लोग ज़ख्मी हुए थे। दोनों हमले लोअर शबेले इलाके में हुए थे। पहली घटना सुसाइड बॉम्बर द्वारा मार्का शहर में हुई थी। जिसमें एक आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया। इसमें 13 लोगों की मौत और 5 लोग जख्मी हुए थे। दूसरी घटना अफगोय शहर में हुई थी। जहां दो हमलों में 7 लोगों की मौत और 18 घायल हुए थे।

वर्ष 2017 में हुआ था सबसे भयानक धमाका

सोमालिया गणराज्य में अल-शबाब आतंकवादी संगठन ने वर्ष 2017 अब तक का सबसे भयानक हमला किया था। आतंकियों ने होटल के पास एक ट्रक में ब्लास्ट किया था। इस हमले में 275 लोगों की जान गई थी। इसके आसपास कई सरकारी कार्यालय और रेस्टोरेंट्स थे जो बर्बाद हो गए थे।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश