• Fri. May 10th, 2024

गिलोय में होते हैं ये फायदे

Aug 31, 2023

Giloy: गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर हो जाता है। गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो गया है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। लेकिन इसका देसी तरीके से सेवन भी बेहद लाभकारी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इस लेख में हम आपको गिलोय से होने वाले 11 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए क्या है गिलोय
गिलोय एक प्रकार का बेल है, जो जंगलों, खेतों की मेड़ों और पहाड़ों की चट्टानों पर आसानी से देखी जा सकती है। गिलोय की तासीर गर्म होती है। मटर के बीज के जैसे इसके फल होते हैं। इसका तना हरा और देखने में रस्सी जैसा प्रतीत होता है। गर्मियों में इसपर छोटे पीले फूल भी आते हैं।

यह भी पढ़ें
Weight Loss Tips for Night: मोटा पेट हो जाएगा अंदर, रोजाना रात को करे ये 5 काम

इम्यूनिटी बूस्ट करता है गिलोय
गिलोय हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके कमजोर पड़ने पर हम आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए गिलोय का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गिलोय के जूस का सेवन ज्यादा फायदेमंद है।

पुराने बुखार के लिए है चमत्कारी
लंबे समय से हो रहे बुखार या कहे क्रोनिक फीवर को ठीक करने में मदद करता है। इसमें गिलोय के तने और पत्तियों को इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें एंटीपायरेटिक यानी बुखार को ठीक करने वाला और एंटी-मलेरियल यानी मलेरिया इंफेक्शन को दूर करने वाले गुण पाते जाते है। गिलोय जूस के फायदे क्रोनिक कफ यानी पुरानी खांसी को ठीक करने में भी होते हैं।