• Sat. Apr 27th, 2024

अगर नवजोत नहीं माने तो कांग्रेस जल्द उठा सकती हैं ये कदम ।

नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश जारी है, पर सिद्धू के तेवर बरकरार हैं। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि वह सिद्धू को मनाने की कोशिश नहीं करेगा।पर पार्टी नेतृत्व ने उनके त्यागपत्र को ज्यादा महत्व नहीं दिया। सिद्धू के इस्तीफा देने के कई घंटे बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को उन्हें मनाने की जिम्मेदारी सौंपी।उनका त्यागपत्र मंजूर कर लिया जाएगा। नए अध्यक्ष पद के लिए तीन-चार नामों पर विचार किया जा रहा है। सिद्धू के त्यागपत्र वापस नहीं लेने की स्थिति में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। क्योंकि, कुछ माह बाद पंजाब में चुनाव हैं।कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि चन्नी को मुख्यमंत्री बनाते वक्त उन्हें जरुरी नियुक्तियों के लिए फ्री हैंड दिया गया था। क्योंकि, यह मुमकिन नहीं है कि मुख्यमंत्री अपनी पसंद और विवेक से नियुक्तियां नहीं कर पाए। 

सतीश कुमार