• Sun. Apr 28th, 2024

मानसून में बढ़ रहा है कई बीमारियों का खतरा, विशेषज्ञ से जानें बचाव के उपाय

मानसून ने अपनी दस्तक के साथ ही आम लोगों की सेहत पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। एक और जहां झमाझम बारिश इन दिनों लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रही है तो वहीं दूसरी ओर यही बारिश लोगों के लिए मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रही है। दिन में कभी मौसम के खुलने और कभी बरसात होने के चलते दिनों लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

सामान्य चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.गणेश मीणा का कहना है मानसून के आने के साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसी वजह से मानसून के दौरान जीवाणु व वायरस जैसे सूक्ष्मजीवों की मात्रा काफ़ी बढ़ जाती है। जिससे इस मौसम के दौरान कई प्रकार की मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि इस मौसम में खासकर डेंगू, मलेरिया और उल्टी दस्त जैसी बीमारियों के लक्षण ज्यादा देखने को मिलते हैं।

इन चीजों का करना चाहिए सेवन
विशेषज्ञ के अनुसार इस मौसम में नमी की आद्रता और वातावरण में कीटाणु बढ़ जाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बढ़ावा अवश्य देना चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मीणा बताते हैं कि विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता की मात्रा शरीर में काफी अच्छी बढ़ती है। इसलिए इस मौसम में नींबू की शिकंजी का सेवन काफी अच्छा रहता है। बाकी इस मौसम में अन्य विटामिनों के साथ समान्य विटामिनों का भी ध्यान रखना चाहिए।

इन खास बातों का रखना चाहिए ख्याल
बरसाती मौसम में जगह-जगह पर जलभराव रहता है और गंदगी फैलती है। जिससे मच्छर या अन्य प्रकार के जीवाणु और वायरस ज्यादा फैलते हैं। तो ऐसे में इस मौसम में अपने आसपास जलभराव नहीं होने देना चाहिए।

घर में कूलर या हवा के पानी वाले संसाधनों का जल सप्ताह में एक बार जरूर सुखाना चाहिए और इसके अलावा मच्छरों से घर में बचने के लिए मच्छरविरोधी मच्छरदानी व अन्य संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।

विशेषज्ञ के मुताबिक इस मौसम में सबसे ज्यादा फलों का सेवन और जहां तक संभव हो सके आरओ का पानी या फिर पानी को उबालकर पीना चाहिए। खासकर इस मौसम में ठंडे पानी और फ्रिज के पानी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

आशीष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश