• Fri. Apr 26th, 2024

कांग्रेस के दिग्गज नेता ध्रुवनारायण का हुआ निधन, इस साल कर्नाटक में होने हैं चुनाव

Mar 18, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने जा रहा है। सत्तारूढ भाजपा के अलावा विपक्षी पार्टी भी चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। लेकिन चुनाव की तैयारी के दौरान कांग्रेस को झटका लग चुका है। पार्टी के सीनियर नेता और कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव नारायण का निधन हो चुका है। दिल का दौरान पड़ने से उनकी मृत्य हुई है। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें डीआरएमएस अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।डीआरएमएस के डॉक्टर ने कहा है कि कार्डियक अरेस्ट पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया उनको याद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुन खरगे ने ट्वीट करते हुए बताया है कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव नारायण के निधन से काफी दुखी हूं। वो ग्रासरूट से जुडे नेता के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्तित्व के स्वामी थे। ध्रुवनारायण का निधन न सिर्फ कांग्रेस के लिए बल्कि मेरे लिए एक बड़ी क्षति हैं। ध्रुवनारायण के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस के कद्दावर माने जाते थे ध्रुवनारायण

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुवनारायण की गिनती की बात करें तो राज्य के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में शामिल थे। ध्रुवनारायण मैसूर के एक प्रभावशाली और कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता माने जाते थे। वह पूर्व सीएम सिद्धारमैया से भी काफी अच्छी मित्रता थी। चुनाव के पहले उनके निधन से पार्टी के लिए बेहद दुखद खबर है।

अंज़र हाशमी- उत्तर प्रदेश