• Fri. Apr 26th, 2024

एशिया में मौजूद है दुनिया के टाॅप 19 प्रदूषित शहर, जानकर उड़ जाएंगे होश

Mar 15, 2023 ABUZAR , ,

नई दिल्ली: भारत 2022 में दुनिया का आठवां सबसे प्रदूषित देश हो गया था। 2021 में हम पांचवें नंबर पर पहुंच गए थे। हवा में प्रदूषण नापने की इकाई यानी PM2.5 में गिरावट देखने को मिली है। यह 53.3 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि चिंता की बात ये मानी जा रही है कि अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सेफ लाइन (5) से 10 गुना से भी अधिक हो गया है।

हवा में प्रदूषण की जांच कर रही स्विस एजेंसी IQ एयर ने मंगलवार को वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट को जारी किया था। इसमें 131 देशों का डेटा 30,000 से अधिक ग्राउंड बेस मॉनिटरों की तरफ से प्राप्त किया गया था। इस रिपोर्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की बात करें तो 19 एशिया में मौजूद हैं, जिनमें 14 भारतीय शहर भी शामिल हैं। एक शहर अफ्रीकी देश से संबंधित है।

नई दिल्ली अब सबसे प्रदूषित राजधानी नहीं

अब तक दिल्ली दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी बनी हुई थी, लेकिन इस साल IQ एयर ने दिल्ली का दो हिस्सों में सफलता पूर्वक सर्वे किया था। एक नई दिल्ली और दूसरा दिल्ली शामिल है। सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली चौथे और नई दिल्ली 9वें स्थान पर बना हुआ है। 8वें नंबर पर अफ्रीकी देश चाड की राजधानी अन’जामेना भी मौजूद हो गया है।

अगर सर्वे एजेंसी ने दिल्ली को दो भागों में नहीं बांटा जाता तो यह अब भी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी रह जाती, लेकिन नई रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक तकनीकी तौर पर नई दिल्ली अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

अंज़र हाशमी- उत्तर प्रदेश