• Mon. May 6th, 2024

सोना-चांजी की कीमत में हुई तेजी

Aug 5, 2023 ABUZAR

नई दिल्लीॉ:अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतें तेज होना शुरु हो चुकी है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1980.80 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1976.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। चांदी ऊपर में 25.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 25.19 डॉलर प्रति औंस पर हो गया है। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 60675 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 56270 रुपए प्रति दस ग्राम पर मिल रहा है। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 74000 व टंच 74100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 61430 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 76900 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग पर पहुंच चुका है।

प्याज के भाव में नरमी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में मांग कमजोर रहने से प्याज के भाव में नरमी रही। आगरा से आलू की 12 गाड़ी आई, जो 1000 से 1250 रुपए क्विंटल बिकी। लहसुन ऊंटी क्वालिटी 13500 से 14000, देशी लहसुन 12000 से 12500, एवरेज 10000 से 11100, चिप्स क्वालिटी का आलू 1600 से 1700 व ज्योति 1300 से 1500, प्याज सुपर बेस्ट 1200 से 1500, बेस्ट 800 से 1200 व गोल्टी 1000 से 1250 रुपए क्विंटल पर बिक रहा है।

मूंगफली तेल में तेजी का वातावरण
इंदौर. त्योहारी मांग से मूंगफली तेल में तेजी का वातावरण बना हुआ है। 15 दिनों में मूंगफली तेल की कीमतों में 200 रुपये प्रति दस किलो दाम उछल गए हैं। थोक बाजार में मूंगफली तेल लूज में 1860-1880 रुपये रुपये प्रति दस किलो पर मिलना शुरु हो गया है।