• Sat. Apr 27th, 2024

मालदीव में लोगों की जान बचा रहे भारतीय विमान

Nov 24, 2023 ABUZAR

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालने को लेकर प्रयास कर रहा है। इसी बीच मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल ने डोर्नियर विमान के जरिए एक मेडिकल रेसक्यू करना शुरु कर दिया है। यह विमान भारत की ओर से उपलब्ध कराया गया है। मोहम्मद मुइज्जू ने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू से सैनिकों को वापस लेने का औपचारिक अनुरोध करना शुरु कर दिया था। मोहम्मद मुइज्जू एक चीन समर्थक नेता हैं। उनका मालदीव की सत्ता में आना भारत के साथ खराब संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने मालदीव में किसी भी तरह के सशस्त्र सैनिक तैनात भी नहीं किया गया है। मालदीव में सिर्फ गश्ती जहाज, डोर्नियर विमान और दो एएलएच हेलीकॉप्टरों के लिए चालक दल और टेक्नीशियन हैं। ये सभी विमान भी मालदीव के रंग में है। भारत के इन विमानों ने मालदीव के मानवीय मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

भारतीय नौसेना और तट रक्षक कर्मियों की एक छोटी टुकड़ी भी मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के ठिकानों पर तैनात है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि मालदीव और भारत मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के कर्मियों के प्रशिक्षण में तेजी ला सकते हैं। ताकि संचालन जल्द से जल्द MNDF को हैंडओवर किया जा सकता है।

साल 2019 के बाद से भारत की ओर से दान किए गए जहाजों और विमानों के जरिए लगभग 1000 मिशन चलाए गए हैं। कुल 977 मिशन हैं, जिनमें से ज्यादातर मालदीव की आबादी को जरूरी मेडिकल मदद करने के लिए समर्पित माना जा रहा है।