• Fri. Jul 26th, 2024

चंद्रयान की सफलता से ऑर्बिट में आया

Aug 5, 2023 ABUZAR

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के मिशन मून को आज सफलता मिल चुकी है। इसरो का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया।14 जुलाई को इसे लॉन्च हो गया। आज 22वें दिन अपने निर्धारित सफर के अनुसार यह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। इस बात की जानकारी इसरो ने ट्वीट करते हुए दिया। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 ने शनिवार शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया। इसरो के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चंद्रयान 23 अगस्त को चंद्रमा के सतह पर लैंड करने को तैयार है। चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश के बाद अब चंद्रयान चंद्रमा के चारों तरफ 166km* 18054 किलोमीटर की अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाएगा। 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद यह चांद की सतह और मिट्टी का अध्ययन किया जाना है।

 

चंद्रयान-3 ने शुक्रवार दोपहर तक चांद तक की दो-तिहाई यात्रा पूरी कर ली थी। इसका अगला पड़ाव चांद की बाहरी कक्षा माना जा रहा है। एक विशेष मैनूवर के जरिए इसे चांद के ऑर्बिट में एंटर कराया जाएगा। जो आज शाम सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई।

चंद्रयान-3 ने आज शाम करीब 7.15 बजे चांद की कक्षा में प्रवेश हो गया। इस प्रक्रिया को लूनर ऑर्बिट इंजेक्‍शन (LOI) कहते हैं। इससे पहले चंद्रयान-3 ने धरती की ऑर्बिट के पांच चक्कर लगाए थे, इसके जरिए स्पेसक्राफ्ट को धरती से दूर भेजा जाएगा।