• Thu. Apr 25th, 2024

नए शो में सुनील ग्रोवर मचाएंगे धमाल, लुक भी लग रहा कमाल

नई दिल्ली:कॉमेडी एक्टर सुनील ग्रोवर फिल्मों के साथ ओटीटी स्पेस में भी जमकर सक्रिय हो चुके हैं और निरंतर अलग-अलग प्रकार की वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। सुनील अब जी5 की कॉमेडी ड्रामा सीरीज यूनाइटेड कच्चे में भूमिका निभाने जा रहे है। इस सीरीज में सुनील का साथ दिग्गज अभिनेता सतीश शाह देंगे।

यह शो यूनाइटेड किंगडम में प्रवासियों की दिक्कतों को अलग अंदाज में पेश कर रहा है। शो की शूटिंग यूके में ही हुई है। सुनील शो में तेजिंदर टैंगो गिल नाम की भूमिका रहे हैं जो पंजाब में रहता हु। तेजिंदर विदेश जाने का सपना देख रहा है। उसे यह सपना अपने पिता और दादा की तरफ से दिया रहता है। जो बेहतरी जिंदगी पाने को लेकर विदेश जाने का सपना देख रहे हैं।

उसे किसी तरह टूरिस्ट वीजा आसानी से प्राप्त होता है और वो बिना किसी तैयारी के यूनाइटेड किंगडम जाता है। कहानी तब मोड़ ले रही है जब वीजा की डेट खत्म हो रही है। और जल्द वो अवैध प्रवासी होने जा राय है।

शो का निर्देशन मानव शाह द्वारा किया गया है। शाह ने कहा कि भारत में बहुत सारे लोग मौजूद है, जो विदेश जाने और वहां बसने वाला ख्वाब देख रहे है। इसके लिए वो कुछ भी करने को लेकर तैयार हो जाते है। यूनाइटेड कच्चे ऐसे ही लोगों के बारे में है। शो में सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

अंज़र हाशमी- उत्तर प्रदेश