• Sat. May 4th, 2024

साउथ अफ्रीका में हादसे से 56 लोगों की गई जान

Aug 31, 2023 ABUZAR

साउथ अफ्रीका (South Africa) में आज जल्द सुबह एक दर्दनाक हादसे का मामले सामने हो गया। जोहानसबर्ग (Johannesburg) शहर में आज, गुरूवार, 31 अगस्त को जल्द सुबह एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ज़्यादातर लोग सो रहे थे। इस वजह से उन्हें शुरू में आग लगने के बारे में पता ही नहीं चल पाया। और जब तक उन्हें पता चला तब तक आग बिल्डिंग में फ़ैल गई थी।

अब तक 56 की मौत

जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भीषण आग की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट से दमकल मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आख़िरकार आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से बिल्डिंग को तो नुकसान पहुंचा ही, साथ ही कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी भी गंवा दी। जानकारी के अनुसार इस भीषण आग की वजह से अब तक 56 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

40 से ज़्यादा लोग घायल

जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भीषण आग की वजह से 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच हुई शुरू

जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी इस भीषण आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू हो गई है।