• Sun. May 12th, 2024

आंख को सही रखने के लिए 6 बातों का रखें ध्यान

Oct 6, 2023 ABUZAR

आंखों को सही रखने के लिए कुछ बात का ध्यान रखना होता है। जिसकी वजह से आपकी आंख काफी लाभदायक होती है। वहीं कुछ टिप्स है जिनकी वजह आंखों का आसानी से ख्याल रख सकते हैं।

-रोज अपनी आंखें धोएं: रेगुलर आंखें धोने से आंखों की धूल और गंदगी साफ हो जाती है। सुबह-शाम या सोकर उठने के बाद आंखों पर साफ पानी के छींटें मारने से फायदा होता है।

-आई साइट अच्छी करने वाली एक्सरसाइज से फायदा मिलता है। इसमें आईबॉल्स को लेफ्ट से राइट, फिर ऊपर और नीचे घुमाना होता है। इसे दिन में कम से कम एक बार करना जरुरी होता है।

-आंखों को एक्टिव रखें: पहले मुंह में पानी भरना होता है, फिर आंखों पर साफ पानी के छींटे डालें। आपके मुंह में भरा पानी दबाव डालता है और आंखों की मसल्स को एक्टिव करने में मदद कर लेती है।

-डाइट मेंटेन करें: अपनी डाइट में नट्स, खट्टे फल, गाजर, शकरकंद, मीट, फलियां और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करने से लाभ मिल जाता है।

धूप में जाते समय धूप का चश्मा पहनें: धूप का चश्मा हमारी आंखों को हानिकारक UVA और UVB किरणों से बचाने में मदद करता है। इन किरणों के सम्पर्क में आने से मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का खतरा होता है।

-गंदे हाथ से आंखों को छूने से बचें: बार-बार गंदे हाथों से आंखों को छूने की वजह से इंफेक्शन होता है। ऐसे में आंखों को छूने से पहले अपने हाथों को साफ करें। अपनी आंखों को जोर से न रगड़े की जरुरत नहीं होती है।

-अच्छी नींद लें: आंखों को पूरे दिन ठीक से काम करने के लिए 8 घंटे की नींद अहम होती है। नींद पूरी न होने से आंखों में तनाव और दर्द होता है।