• Fri. May 3rd, 2024

एल्विश यादव की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

Nov 9, 2023 ABUZAR

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की 9 नवंबर को तबीयत बिगड़ना शुरु हो गई। उन्हें गुरुग्राम के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी करने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें गुरुवार को मामले में दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से वो पूछताछ के लिए नहीं जा पाए।

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने एल्विश को बेड रेस्ट की सलाह दी है। साथ ही उन्हें डेंगू और मलेरिया के टेस्ट करवाने के लिए भी कहा है।

पुलिस ने सांप तस्करी के मामले में एल्विश यादव से 7 नवंबर को 3 घंटे पूछताछ किया था। एल्विश यादव मंगलवार रात 2 बजे नोएडा के सेक्टर-20 थाने पहुंचे थे। उनके साथ 7 वकील भी थे। एल्विश से पुलिस ने करीब 3 घंटे में 25 सवाल पूछे।

पूछताछ के दौरान एल्विश डरे हुए नजर आना शुरु हो गई। उन्होंने 3 बार पानी मांगा और 1 कप चाय पी। पुलिस ने उनसे रेव पार्टी, सांप का नशा, सांप तस्करी और राहुल से कनेक्शन जैसे कई सवाल पूछे। ज्यादातर आरोपों को एल्विश ने नकार दिया।

सांप तस्करी से जुड़ा केस नोएडा के सेक्टर-49 में दर्ज हुआ था। हालांकि, FIR दर्ज होने के तीन बाद ही इस थाने के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद केस को सेक्टर-20 थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। अब इस केस की जांच इंस्पेक्टर कैलाश नाथ कर रहे हैं।