• Fri. May 3rd, 2024

रजनीकांत से मिला यूएस का परिवार

Nov 9, 2023

रजनीकांत भले ही एक बहुत बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। लेकिन उनको हमेशा से ही सिंपल व्यवहार के लिए जाना जाता है। अक्सर देखा जाता है कि वो अपने घर से बिना सिक्योरिटी ही निकल जाते हैं, रास्ते में फैंस के साथ मिलते और फोटो भी खिचवाते हुए दिख रहे हैं।

ऐसा ही एक वाकया कुछ साल पहले US में देखने को मिला था। रजनीकांत सुबह टहलने के लिए निकले थे, तभी रास्ते के एक किनारे तमिल फैमिली मिल गई। रजनी उस फैमिली से मिले और उनके घर पर भी पहुंच गए थे।

हालांकि घर के अंदर जाने से पहले उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिससे पता चलता है कि एक बड़े एक्टर होने के साथ- साथ वे बड़े दिल के इंसान भी हैं। रजनीकांत ने उस फैमिली से कहा- मैं सुबह-सुबह आ गया हूं, कहीं आपकी नींद तो खराब नहीं कर रहा हूं।

ये वीडियो पुराना है, हालांकि अभी वायरल हुआ है। रजनीकांत को देख कर वहां मौजूद तमिल फैमिली को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। रजनीकांत बात करते करते घर में एंट्री लेते हैं। फैमिली वाले उन्हें एक नजर से देखे जा रहे थे।

सीढ़ियों से नीचे उतर कर आ रही लड़की अपने सामने रजनीकांत को देखने के बाद हैरान हो जाते हैं। करीब 45 सेकेंड से इस वीडियो में एक स्टार का अपने फैंस से मिलने का एक शानदार पल में देखा जा सकता है।