• Sat. Jul 27th, 2024

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हुआ बवाल

Sep 21, 2023 ABUZAR

यूपी के जौनपुर जिले में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाना गाते ही अचानक करना शुरू कर दिया। हंगामा को बवाल में बदलते समय नहीं लगा और इतने में लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे। परिस्थिति एकदम से ऐसे बेकाबू हुई कि पुलिस और कार्यक्रम में मौजूद 300 से अधिक बाउंसर भी काबू करने में कामयाब नहीं हो पाए।

माहौल को गर्म देखकर मौके से अक्षरा सिंह वहा से चली गई। गणेश उत्सव के प्रोग्राम में अक्षरा सिंह को जौनपुर में बुलाया गया। इस दौरान अक्षरा सिंह द्वारा शानदार गाना गया। तीसरा गाना जैसे ही अक्षरा सिंह ने गाना शुरू किया इतने में भीड़ ने जोर-शोर से हंगामा होना शुरू कर दिया। यह मामला बुधवार की शाम होने जा रहा है।

अक्षरा सिंह के इस गाने से मचा हंगामा
जब अक्षरा सिंह स्टेट पर आईं तो शुरुआत में दो गाने गाए तब तक सब ठीक लग रहा था। जैसे ही अक्षरा सिंह ने तीसरा गाना लहंगा लखनऊवा गाया तो हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते भीड़ द्वारा बवाल शुरू हो गया। भीड़ ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस काबू करने का प्रयास करने लगी थी।

हजारों की संख्या में पहुंचे लोग
IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम टीडी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के अलावा हनी सिंह को भी बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए कड़ा इंतजाम किए गया।