• Sat. Apr 27th, 2024

आप ने विधानसभा चुनाव के लिए चुना मुद्दा, दिल्ली की तर्ज पर होगा यूपी में ‘विकास’:डाॅ अल्ताफ अहमद

प्रयागराज: यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रयागराज दक्षिणि से प्रत्याशी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ अल्ताफ अहमद ने विकास का मुद्दा चुना है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जिस तरीके से दिल्ली में विकास किया गया है। उसी की तर्ज पर प्रयागराज में आम आदमी पार्टी विकास जैसे अहम मुद्दों को लेकर जनता से संवाद कायम कर रही है। उन्होंने ये भी बताया कि इस आगामी विधानसभा चुनाव मेंं धर्म जाति नहीं बल्कि विकास और जन समस्याओं जैसे मुद्दों को लेकर जनता से चर्चा कर रहे हैं।

जनता से विकास के आधार पर वोट देने का किया जिक्र

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में उन्होंने काफी तैयारी की है। लखनऊ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसी महीने की शुरुआत में दौरा किया था जिसमें उन्होंने भी विकास के नाम जनता से वोट देने की बात कही थी। अल्ताफ अहमद ने बताया है कि “शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और 1000 रुपये सम्मान राशी महिलाओं को चाहिए तो आम पार्टी को वोट करें और धर्मा जाति की राजनीति को खत्म कर दें। हमारा यही प्रयास है कि हम उत्तर प्रदेश में स्वच्छ और अच्छी राजनीति की शुरुआत कर पाए”।

आप प्रत्याशी ने जनता की सेवा करने का किया जिक्र

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डाॅ अल्ताफ अहमद ने जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा करने का जिक्र किया। उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश में जनता बदलाव करने जा रही है और जनता हमें काफी समर्थन दे रही है। इसको अलावा उन्होंने यूपी में सरकार बनने पर जनते से किए गए वादे पूरे करना की बात कही है।

अंज़र हाशमी, उत्तर प्रदेश