• Fri. May 3rd, 2024

दिसंबर तक पूरे देश में लग जाएगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बनाया रोडमैप

देश में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। पर बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले में गिरावट देखने को मिली है। इसकी एक वजह राज्यों द्वारा लगाया गया लॉकडाउन है तथा भारत में तेजी से चल रही वैक्सीनेशन है।
भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीनेशन की भूमिका काफी अहम है। कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए पूरे देश में बड़ी तेजी से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन के ऊपर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि भारत में टीकाकरण का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक 216 करोड़ कोविड वैक्सीन के खुराक के उत्पादन का रोडमैप बना लिया है।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 1.84 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक उपलब्ध है। इसके अलाव मंत्रालय ने यह भी बताया कि उन्हें अगले तीन दिन में तीन लाख वैक्सीन की डोज प्राप्त हो जाएगी।
आपको बता दें की केंद्र सरकार ने अब तक मुफ्त चैनल औऱ प्रत्यक्ष राज्य खरीद के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 22.46 करोड़ वैक्सीन की खुराक प्रदान की है।
पिछले हफ्ते वैकसीनेशन के बारे में बताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया था कि साल 2021 के अंत तक भारत अपने सभी व्यस्कों टीका लगा चुके के स्थिति में होगा। उन्होंने देश के लोगों को आगाह भी किया था और कहा था कि देश में स्वास्थ्य व्यव्स्था पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस का अगला म्यूटेंट फिर से आ सकता है। उन्होंने खास तौर पर बच्चों को सावधान करते हुए कहा है कि कोरोना का अगला म्यूटेंट बच्चों पर सबसे अधिक असर करेगा।
सौरव कुमार