• Thu. Apr 25th, 2024

राजद प्रमुख नेता लालू यादव को किडनी डोनेट करेंगी बेटी रोहिनी

बिहार राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राजद के नेता लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर के लिए रवाना हुए है। हम आपको बता दे लालू प्रसाद यादव काफी लंबे अरसे से कई बीमारियों से जुझ रहे हैं, 74 वर्ष की उम्र में लालू यादव को डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट करने का सुझाव दिया है। पिछले महीने जब लालू यादव सिंगापुर ईलाज के लिये गये थे , तब डॉक्टर ने उन्हे किडनी ट्रांसप्लांट का राय दिया था। किडनी देने का फैसला उनके परिवार के सदस्य द्वारा किया गया है। रोहिनी आचार्य ने अपना किडनी डोनेट करने का फैसला लिया है। रोहिनी आचार्य ने अपने टि्व्टर एकाउंट पर बताया की पिछली कई महीनों से लालू यादव ब्लड प्रेशर, सुगर, हार्ड और किडनी की समस्या से जूझ रहे है। ओ अपने पिता के लिए कुछ भी कर सकती है, इसलिए रोहिनी अपने पिता को किडनी दे रही हैं। रोहिनी आचार्य ने लिखा कि उनके माता पिता उनके लिए भगवान है और मै उनके लिए कुछ सकु तो मै खुद को भाग्यशाली सम्झुगी, अंत में उन्होंने लिखा कि आप सब का दिल से धन्यवाद ,आप सभी की आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहिए।

लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी निशा भारती और उनके पति सिंगापुर गये है। जहा रोहिनी आचार्य किडनी डोनेट करेगी और लालू यादव को ट्रांसप्लांट किया जायेगा।।

रिपोर्ट- वंशिका सिंह