• Thu. Mar 28th, 2024

अखिलेश यादव ने 2024 चुनाव के लिए किया ऐलान

इस बार विधानसभा का चुनाव अखिलेश यादव ने इसलिए लड़ा ताकि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बिपक्ष के रूप मे सामने आ सके। 2024 के चुनाव के लिए बड़ा फैसला लिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि वे खुद कन्नोज से चुनाव लड़ेगे इसका राजनीतिक कारण यह है कि अखिलेश यादव के सबसे ज्यादा करीब कन्नोज रहा है। और कन्नोज से डिंपल यादव का हार अब तक भूल नही पाए है। इस बार अखिलेश यादव ने जंग में भाजपा के समक्ष खुद खड़ा होने का फैसला लिया है। हम आपको बता दे अखिलेश यादव ने विधान सभा चुनाव इसीलिए लड़े ताकि बीजेपी सरकार के भीतरी सदन मे प्रवेस कर विपक्ष के रूप में सामने आ सके। एक बात तो साफ है आज भी राष्ट्रीय राजनीतिक से ज्यादा लगाव प्रदेश की राजनीति से है। आजमगढ़ को छोड़ना प्रदेश की सियासत करने से अधिक जरूरी है। कन्नोज को वापस पाना उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी का एक राजनीतिक हिस्सा है। यहाँ अखिलेश यादव की बात से एक बात का साफ पता लग रहा है मुख्यमंत्री नही तो संसद ही सही किसी ना किसी राजनीतिक गद्दी पर बैठना ही है। आखिरकार आजमगढ़ का क्या होगा। आजमगढ़ में कोई स्थानीय यादव चेहरा ही चुनाव लड़ेगा या नही सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव आजमगढ़ मे शिवपाल यादव को टिकट दे सकते है। चुनाव के दो साल पहले ही अखिलेश यादव ने भाजपा को आश्वासन दे दिया है। मुलायम सिंह की मृत्यु के बाद अखिलेश यादव ने परिवार की सीटो पर व्यक्तियों को सुनिश्चित किया है।
इस मामले में आपकी राय हमे जरूर साझा करे।

रिपोर्ट वंशिका सिंह