• Thu. Apr 25th, 2024

महाराष्ट्र: राज्यपाल हटाओ, महाराष्ट्र बचाओ के नारे के साथ कोश्यारी का जमकर विरोध

महाराष्ट्र मे विरोध प्रदर्शन हुआ है छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना आदर्श मानने वाले मराठाओं और अन्य लोगो ने ढोल बजाते हुए आंदोलन किया है जिसमे महाराष्ट्र सरकार मे मंत्री अतुल सावे के घर के बाहर जमकर हंगामा हुआ। इस विरोध में राज्यपाल हटाओ, महाराष्ट्र बचाओ के नारे लगाये गये। इसके साथ साथ शिंदे सरकार मे शामिल बीजेपी नेता कैबिनेट मंत्री अतुल सावे के घर के बाहर ढोल के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा की शिंदे सरकार मे शामिल मंत्रियों को महापुरुषो के अपमान की आवाज सुनाई नही दे रहा है इसीलिए इस विरोध में ढोल बजाया जा रहा है। शिवाजी महाराज के अपमान के कारण यह विरोध प्रदर्शन हुआ । हम आपको बता दे औरंगाबाद के सड़को पर राज्यपाल कोश्यारी का विरोध हुआ है कार्ड बोर्ड के उपर लिखा था की राज्यपाल हटाओ महाराष्ट्र बचाओ। इसके साथ जमकर ढोल भी बजाया गया है। बहुत आक्रोश के साथ धरना प्रदर्शन किया गया है। आम जनता के इस गुस्से को देखते हुए मंत्री अतुल सावे के निवास स्थान पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए है। मंत्री ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि महापुरुषो को अपशब्द कहने वाले लोगों पर कार्यवाही की जायेगी। मराठा क्रांती मोर्चा के सदस्य बिनोद पाटिल ने कहा कि जिस तरह महापुरुषो के बारे अपशब्द कहा जा उनका अपमान किया जा रहा है उसको लेकर कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर ढोल बजाकर आंदोलन किया गया है।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह