• Sun. May 5th, 2024

भाजपा सरकार में नही होंगे कोई बदलाव, कोरोना नियंत्रण फिलहाल पहली प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार और संगठन में बदलावा की खबरे कल पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। इस चर्चा को हवा और तेज तब हुई जब आरएसएस के सह सरकारयवाह दत्तात्रेय होसबोले मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। सोशल मीडिया के बाजार में दिनभर इसी खबर पर चर्चा होती रही कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ एक बैठक होगी। इसी बैठक के बैद भाजपा के योगी सरकार में बदलाव को अंतिम रूप दिया जाएगा। पर फिलहाल ऐसा कुछ नही हुआ है।
भाजपा और संघ के सूत्रों से यह जानकारी मिली है की देर रात तक सरकार में फेरबदल या बदलाव पर कोई चर्चा या फैसला नही हुआ है। जानकारी मिली है की फिलहाल सरकार और संगठन अगले महीने प्रस्तावित जिला पंचायत औऱ क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी का स्वामित्व स्थापित करने पर फोकस कर रही है।
प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर जब पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया जाएगा और जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही फेरबदल पर कोई फैसला लिया जाएगा। भाजपा की अगले सप्ताह संघ के साथ समन्वय बैठक की संभावित है। होसबोले फिलहल बुधवार तक प्रदेश में ही रहेंगे।
सौरव कुमार