• Fri. Apr 26th, 2024

विशेषज्ञों ने एक और महामारी आने की संभावना जताई 2080 तक देगी दस्तक

कोविड-19 ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। अभी इस संक्रमण से पूरी तरह निजात भी नहीं मिली है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक ऐसी ही अन्य घातक बीमारी की संभावना जताई है। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगले 60 वर्षों के भीतर कोरोना की तरह ही खतरनाक एक अन्य महामारी दुनिया पर हमला कर सकती है। भविष्यवाणी करने के लिए पिछले 400 वर्षों में दुनियाभर की लाइलाज बीमारियों के प्रसार का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि सांख्यिकीय रूप से चरम महामारियां उतनी दुर्लभ नहीं हैं जितनी पहले मानी गईं थीं। आने वाले वक्त में इनके और अधिक होने की संभावना है और अगली महामारी 2080 तक पैर पसारेगी। बढ़ते जोखिम के पीछे के कारणों का पता नहीं लगाया, लेकिन उनका कहना है कि जनसंख्या वृद्धि, खाद्य प्रणालियों में बदलाव पर्यावरण में गिरावट और मनुष्यों और रोग-रक्षक जानवरों के बीच लगातार अधिक संपर्क के कारण ऐसा होने की संभावना है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)