• Fri. Apr 26th, 2024

राजस्थान: शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल द्वारा गंगा दशमी के दिन सेवा कार्य किया गया

  • समिति के संरक्षक चेतन सोनी व उनकी धर्मपत्नी मानशी सोनी के नेतत्व में शरनेश्वर महादेव के सदस्यों द्वारा जीव जंतुओं को तरबूज़, दूध, रोटी एवं फल फ्रूट का आहार उपलब्ध करवाया गया।


जोधपुर।शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल द्वारा आज राधारानी गौशाला मैं बीमार व स्वस्थ गायो को 500 किलो तरबूज़ व रोटियां का आहार करवाया गया। वही सूरसागर स्तिथ पशु चिकित्सालय में बीमार सभी प्रकार के जीव जंतुओं को दूध रोटी व बिस्किट का आहार उपलब्ध करवाया गया। राधा रानी गोशाला के संचालको ने भी इनके काम को खूब सराहा और इस नेक कार्य मैं पूरा सहयोग किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य कर्ता धरता शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल के संरक्षक चेतन सोनी व उनकी धर्मपत्नी मानसी सोनी द्वारा आज के दिन यह नेक कार्य किया गया। चेतन सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम मे उनके साथ शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल के वरिष्ठ सदस्या चंदा जी रामदेव, सचिव हर्षित जोशी, कृष्णा कांत हर्ष, सीमा हर्ष, राज सोनी, मयंक ओझा, राहुल दवे, रवि सोनी, भवानी गहलोत, माधु, रामेश्वर कल्ला, ऋषि और मोहल्ला विकास समिति की बच्चो ने सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

शरणेश्वर महादेव नवयुवक मंडल सदस्य


पिछले कई सालों से समाज सेवा में सक्रिय : शरनेश्वर महादेव नवयुवक मंडल काफी सालो से सेवा कार्य कर रहा है और हर महीने बचत की राशि से नवयुवक मंडल के सदस्य कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करते आये है। समाजहित में हो या मोहल्ले के हित में नवयुवक मंडल हर समय तैयार रहे है। इनकी टीम अब और बढ़ रही है इनके सत्कर्मो को देख काफी लोग इनसे जुड़ रहे है।

शुभम जोशी