• Fri. Apr 26th, 2024

तुर्की सीरिया में भूकंप; 4300 लोगों के मरने की खबर

कहते है प्राकृतिक आपदा से कोई बच नही पाया है। यही हाल हुआ है सीरिया मे जब वहाँ के लोग सुबह सोकर उठे तो भूकंप के आहट लगने लगे। तुर्की और सीरिया में तेज ठंड और बारिश से पहले ही हालत गंभीर थी पर भूकंप के लगातार झटके से कई इमारते गिर गयी। पुरा इलाका धूल धूल हो गया था। यहाँ लगभग 4300 जाने चली गयी और लगभग 13000 लोग घायल हो गये। दक्षिणी तुर्की और उतरी तुर्की में बहुत ज्यादा चीजे क्षति ग्रस्त हुई है। इसके बाद कुछ घंटो में 7.6 और 6.0 से तीव्रता से दो भूकंप आये। इस आपदा में भी 2750 लोगो की मरने की खबर बताई जा रही है। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए बर्फ़ीली सड़को पे जा उतरे। अभी तक बचाव काम चल ही रहा है प्रति घंटे बचावकर्मी मलबे के नीचे से लोगो को निकालने मे लगे है। भूकंप केंद्र से 5,500 किलोमीटर दूर तक झटके महसूस किये गये। अभी भी बहुत से लोगों के मलबे मे घिरे होने की आशंका जताई जा रही हैं। हम आपको बता दे इससे पहले तुर्की में वर्ष 1939 मे 7.8 की तिव्रता से भूकंप आया था। उस समय भी बहुत से जान माल की क्षति हुई थी और इसके अलावा 32 हजार लोग मारे गये थे।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह