• Fri. Apr 26th, 2024

दीपावली के शुभ अवसर पर बिहार IAS का शुभारंभ

आज दिनांक 4 नवम्बर को दीपावली के शुभ अवसर पर कौटिल्य पुरी, गया (बिहार) में बिहार IAS का शुभारंभ सहायक निदेशक नियोजन श्री भरतराम के कर कमलों द्वारा किया गया। संस्थान में UPSC और BPSC जैसी सिविल सेवाओं की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को एक सुलभ मंच उपलब्ध करवाने की कोशिश की गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके चंपारण के श्री प्रवीण भारद्वाज के अनुभवी मार्गदर्शन में संचालित यह संस्था ‘ नवप्रवर्तन की कार्यशाला बनकर प्रतिभागियों को सफलता के मार्ग प्रशस्त करवाएगी। इसके साथ ही संस्था को सुमनराज सिंह ( एडवोकेट, पटना उच्च न्यायालय), डॉ मु.कासिफ रजा खान (निदेशक, HCB एडुकेशन), डॉ संध्या तरफदार (NCERT, रिसर्च स्कॉलर) जैसे अनुभवी शिक्षाविदों और तकनीकी विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बिहार IAS के अमरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बदलते हुए परिवेश में नवीनतम ट्रेंड के अनुसार वैज्ञानिक तकनीक छात्रों को सफलता का मार्ग प्रशस्त करवाया जायेगा। संस्थान के तकनीकी निदेशक विवेक चन्द्र कुमार ने संस्थान के नोट्स और फैकल्टी को आधुनिक शिक्षा तकनीक से लैस बताया। संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर काजल कुमारी, संतोष कुमार, विशाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।