• Sat. Apr 27th, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को मिला एचीवर्स ऑनर का अवार्ड

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को लंदन मे इंडिया यूके एचिवर्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान आर्थिक और राजनीतिक जीवन मे उनके योगदान के लिए दिया गया है। डॉ मनमोहन सिंह ने कहा की मैं इस भाव से बहुत प्रभावित हूँ। जो विशेष रूप से युवा लोगो से आ रहा है जो हमारे देश का नही बल्कि दोनों देशों के बीच के संबन्ध का नया रूप है। इस अवार्ड को राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ यूके द्वारा दिल्ली मे डॉ मनमोहन सिंह को सौपा जायेगा। हम आपको बता दे भारत में ब्रिटिश काउसलिंग और यूके अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग के अनुसार राष्ट्रीय भारतीय छात्र वहा के अधिकांश ब्रिटिश विश्वविद्यालय मे अध्ययन करने वाले भारतीय छात्रों के सफलता आनर दिया जाने का एलान हुआ। इसी अवसर पर डॉ मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अवार्ड मिला । डॉ मनमोहन सिंह को कैंब्रिज उनिवर्सिटी मे उनकी उपलब्धियो के लिए दिया गया है। उन्हे इस पुरस्कार से दिल्ली में नवाजा जायेगा। इसकी घोषणा पिछले सप्ताह हुई है।
डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के रिश्तों की हमारी शैक्षणिक साझेदारी मे परिभाषा दिया हैं। हमारे देश में संस्थापक महात्मा गॉंधी, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, भीम राव अम्बेडकर, तथा अन्य कई लोग ब्रिटेन में शिक्षा ग्रहण किये और महान नेता बने और एक ऐसी धरोहर छोड़ गये जो भारत और दुनिया के लिए प्रेरणा बनी है।

रिपोर्ट:वंशिका सिंह