• Tue. Apr 16th, 2024

केंद्रीय बजट 2023-24 की कुछ झलकियां

पिछली साल मिडिल क्लास ने मांग की थी उन्हे छुट दी जाए तब वित मंत्री ने कहा था मै मिडिल क्लास फैमिली पर पड़ने वाले भार को समझ सकती हुँ। 2023 में नया टैक्स स्लैब लागू किया गया है। नये टैक्स स्लैब के लागू होने के बाद से लोगो के बीच कंफ्यूजन का माहौल बना हुआ है। पुराने टैक्स रिजिम वाले टैक्स पेयर्स को इस बजट से कुछ कुछ लाभ होता हैं या नही और नये टैक्स रिजिम में क्या क्या शामिल है।
अगर टैक्स पेयर विनोद जैन की सुने तो उनका कहना है कि नये टैक्स रिजिम के साथ सरकार ने लोगो को बहुत सारी छूट दी है। टैक्स स्लैब को भी कम किया है। उनके रेट को भी बहुत हद तक गिराया है।
अगर आमदनी कि बात करे तो 6 से 9 लाख रुपये तक आमदनी पर 45000 का टैक्स लगेगा जो की पहले 60000 था। 9-12 लाख की आमदनी पर 90000 का टैक्स लगेगा जो की पहले 1 लाख 15 हजार था। 12-15 लाख रुपये की आमदनी पर 1,50,000 रुपये पहले देने होंगे जो की पहले 1 लाख 87 हजार देना होता था। पुराने टैक्स रिजिम के अनुसार टैक्स पेयर्स को 80c के तहत निवेश पर छुट मिलती हैं लेकिन पुराने समय में टैक्स रिजिम के स्लैब अधिक है नये बजट के अनुसार 12 से 15 लाख तक के आय को 20 फीसदी टैक्स देने होगे।
15 लाख की आमदनी वाले लोगो को 30 फीसदी टैक्स का भुगतान करना होगा। जबकि पुराने बजट में 10 लाख आय वाले लोग ही 30 फीसदी टैक्स देते थे। नये बजट के अनुसार पुराने टैक्स रिजिम वाले लोग ही नुकासन में पड़ सकते है। सरकार ने टैक्स स्लैब का ऐलान इसीलिए किया क्योकि जो टैक्स पेयर्स 80C के तहत पैसे का निवेश करते थे उसपर सरकार को भारी ब्याज का लोड होता था पर अब कम ही लोग 80C के तहत छुट का फायदा ले सकेंगे। इसीलिए सरकार ने टैक्स में एडिशनल फायदा दिया हैं।


अब बात करते है उन चीजो की जो सस्ती हुई हैं। खिलौने, साईकिल, आटोमोबाईलस , इलेक्तिनिक वाहन, LED टीवी, कुछ मीबाईल फोन , कैमरे के लेंस सस्ते होंगे। इसके साथ – साथ लिथियम बैटरी भी सस्ती होगी। अगर बात खाद्य पदार्थों का हो उनपर कोई छुट नही मिला है।
अब महंगे वाली चीजों पर नज़र डालते है:
सिगरेट महंगे हो गयी हैं। सोना सिल्वर , imported electric vehicles, imitation jewellary, किचेन चिमनी महंगे हो गये है
अन्य विषयो की बात करे तो पैन कार्ड को पहचान पत्र का दर्जा दिया गया है। सात लाख रुपये इनकम तक नही देना होगा टैक्स लेकिन अधिक आय टैक्स भुगतान करेगे। कृषि से जुड़े स्टार्ट आप्स को प्राथमिकता मिलेगा। यंग्स्टर के लिए बहुत से ओपरचुनिटी मिली 157 नर्शिंग काॅलेज तथा100 नये लैब बनाये जायेंगे। 50 नये एरपोर्ट बनेंगे। आगामी तीन वर्षो मे केंद्र सरकार 3. 5 लाख आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलब्य आवाशीय विद्यालय खोलेगी। कापरेटिव के लिए TDM सीमा बढ़ाकर 3 करोड़ की गयी है।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह