• Sat. Jul 27th, 2024

दही के साथ न करें इसका सेवन

Aug 19, 2023

ही कई मायनों में दवा की तरह भी काम करता है। प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होने से यह सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से नुकसान भी हो सकता है।

प्याज : प्याज और दही साथ खाने से नुकसान होता है। दही की तासीर ठंडी होती है जबकि प्याज की तासीर गर्म मानी जाती है। ऐसे में दोनों को साथ खाने से एलर्जी हो सकती है। शरीर पर चकत्ते, एक्जिमा, सोरायसिस, गैस, एसिडिटी, उल्टी आदि रह जाते हैं।

आम : कई लोग आम दोई बनाने के लिए दही और आम को मिक्स करते हैं, लेकिन आम और दही, दोनों की तासीर एक-दूसरे से अलग-अलग होती है। इसलिए आम और दही का सेवन एक साथ करने से बचना होता है।

उड़द की दाल भी न खाएं
दाल, प्रोटीन से भरपूर होती है, लेकिन दही के साथ अगर उड़द दाल का सेवन करते हैं तो पेट में एसिडिटी, सूजन, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन दोनों का कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।