• Fri. May 3rd, 2024

वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला

Oct 17, 2023 ABUZAR

मंगलवार को नई दिल्ली में बात करें तो 69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को फिल्मों में उनके योगदान को लेकर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। फिल्म पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल गया है।

रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। पुरस्कारों की घोषणा इसी साल अगस्त में हुई थी।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मान प्रदान किया।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को दो कैटेगरी में रखा जा रहा है। इसके हिसाब से उन्हें प्राइज मनी और खिताब दिया जाता है। ये दो कैटेगरी हैं- पहला स्वर्ण कमल और दूसरा रजत कमल। स्वर्ण कमल विजेता को ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, जबकि रजत कमल विजेता को कम।

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन का कैरेक्टर डार्क बताया गया था। फिल्म में अल्लू एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें किसी राजा के जैसी हैं। फिल्म की स्टोरी लाइन आम जिंदगी से जुड़ी थी, जिसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया।