• Fri. May 3rd, 2024

शाहरुख खान को मिली जेड प्लस सेक्योरिटी

Oct 9, 2023 ABUZAR

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को मुंबई पुलिस ने Y+ सिक्योरिटी दी है। मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि शाहरुख को उनकी फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता से असंतुष्ट होने के बाद लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई हैैै।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहरुख ने खुद इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा दी गई है। Y+ सिक्योरिटी के अंतर्गत 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 पुलिसकर्मी वेपन्स के साथ 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे। अब तक शाहरुख की सुरक्षा में मुंबई पुलिस के दो कॉन्स्टेबल हर पल उनके साथ रहते थे।

अधिक जानकारी लेने के लिए भास्कर की टीम शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंची। रोज के मुकाबले वहां कम भीड़ थी। एक्टर के पर्सनल सिक्योरिटी मैनेजर ने बताया कि उन्हें शासन की तरफ से अभी तक Y+ सिक्योरिटी के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मुंबई पुलिस की तरफ से भी उन्हें कोई खास जानकारी नहीं मिली है।

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सभी पुलिस ज्यूरिस्डिक्शन को नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी यूनिट कमांडरों से रिक्वेस्ट की है कि शाहरुख खान को तत्काल प्रभाव से Y+ सिक्योरिटी दी जाए। उनकी सिक्योरिटी में मौजूद सुरक्षाकर्मी MP-5 मशीन गन, AK-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्टल से लैस होंगे। पुलिस ने बताया कि खान के बंगले पर भी हर समय चार सशस्त्र पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।