• Mon. May 6th, 2024

शेयर बाजार में गिरावट के साथ बन्द हुआ बाजार

Oct 18, 2023 ABUZAR , ,

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को गिरावट देखी को मिली है। सेंसेक्स 551 अंक की गिरावट के साथ 65,877 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 140 अंक की गिरावट रही, यह 19,671 के स्तर पर बंद हो गया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिली।

IT कंपनी विप्रो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित करने जा रही है। इसके अलावा बजाज ऑटो, जी एंटरटेनमेंट, बंधन बैंक, LTI माइंडट्री, इंडसइंड बैंक, पॉलीकैब इंडिया, ICICI लोम्बार्ड, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और एस्ट्रल के रिजल्ट भी जारी होने वाले हैं।

गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी IRM एनर्जी लिमिटेड का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस IPO के जरिए कंपनी 545.40 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 20 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। 31 अक्टूबर को BSE और NSE पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। IPO का प्राइज बैंड ₹480-₹505 प्रति शेयर पर पहुंच गया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रोविजनल डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 अक्टूबर को 263.68 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 112.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीद लिया है।

इससे पहले बीते दिन मंगलवार को सेंसेक्स 216 अंक की बढ़त करने के बाद 66,428 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 79 अंक की तेजी रही, यह 19,811 के स्तर पर बंद हो गया था।