• Mon. May 6th, 2024

सीमा ने बॉलीवुड मूवी को किया मना

Aug 14, 2023 ABUZAR

सरहद पार कर भारत आई पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर रविवार (13 अगस्त) को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हुई और अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराया गया है।

सीमा फिलहाल उत्तर प्रदेश के नोएडा में रह रही है और उसने अपने पति सचिन के साथ तिरंगा लहराया और देश के स्वतंत्रता दिवस के जश्न का हिस्सा बन चुकी है। इस दौरान, सीमा के वकील एपी सिंह भी वहां मौजूद थे उन्होंने बताया कि सीमा बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं करेगी और उसको बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए जो ऑफर मिला था, वह भी उसने ठुकराया है।

जानकारी के अनुसार, कल यानी रविवार को सीमा और सचिन ने तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए. पिछले दिनों खबरें थीं कि सीमा हैदर को बॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए ऑफर मिला है. इसे लेकर राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता ने सीमा को चेतावनी दी गई थी।