• Wed. May 1st, 2024

एक्टर आदित्य राय कपूर को अनन्या पांडे ने दी जन्मदिन की बधाई

Nov 16, 2023 ABUZAR

आदित्य रॉय कपूर को उनके जन्मदिन पर तमाम फैंस ने बधाई दी गई। वहीं, आदित्य रॉय कपूर को उनकी कथित गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने जन्मदिन की बधाई दी है। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के 16 नवंबर का दिन खास समझा जा रहा है। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर इस डेट को बर्थडे मनाया जाता है।

अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से ध्यान खींचना शुरु कर दिया है जो उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के बर्थडे पर शेयर किया है। आइए जानते हैं कि अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर क्या पोस्ट कर दिया है।

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर की एक शानदार तस्वीर साझा कर दिया है। अनन्या पांडे ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो एडी आदित्य रॉय कपूर।’ इसके साथ उन्होंने रोलरकोस्टर और हार्ट शेप वाला इमोजी बना दिया है। गौरतलब है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की खबरें अक्सर आना शुरु हुई थी। ये दोनों अक्सर किसी इवेंट में या डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट होते हैं। यहां तक कि दोनों के वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरु हो गई थी।

आदित्य रॉय कपूर पिछली बार फिल्म ‘गुमराह’ में नजर आए थे। अब आदित्य रॉय कपूर फिल्म मेट्रो इन दिनों में काम करते दिखाई देंगे। वहीं, अनन्या पांडे पिछली बार फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आई थीं। अब अनन्या पांडे फिल्म ‘खो गए कहां हम’ में काम करते दिखाई देंगी। दोनों स्टार्स के फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।