• Sun. May 5th, 2024

यूपी में शाम के समय खुल जाएंगे स्कूल

Aug 22, 2023 ABUZAR

यूपी के सभी स्कूल 23 अगस्त की शाम एक घंटे के लिए अलग से खुलने जा रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में बताया कि बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज को दिखाने के लिए यह अहम फैसला लिया गया है।

आदेश में 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को लेकर कहा गया है। इस दौरान शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरने को लेकर तैयारी कर रहा है। इसी का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का भी प्रसारण होने वाला है।

पहले पूरी कर ले तैयारी

यूपी के अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलगी की तरफ से जारी आदेश में प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन कर इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने को लेकर जानकारी दी गई है। साथ ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पहले से इसके लिए जरूरी तैयारी होने वाली है।

ISRO ने यह भी कहा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन साल 2019 में भेजा जा चुका है। इस अंतरिक्ष यान में आर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल था। लैंडर के अंदर एक रोवर माना जा रहा था।

लेकिन, ये लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे यह मिशन के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहा था। इसरो ने 2019 में कहा था कि चंद्रयान-2 मिशन के आर्बिटर का सेवाकाल 7 साल बढ़ गया है।