• Sun. May 19th, 2024

चांद पर चंद्रयान ने बजाया डंका

Aug 24, 2023 ABUZAR

भारत (India) के ऐतिहासिक मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने बुधवार की शाम को तय समय पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करते हुए कमाल किया गया है। दुनियाभर की नज़रें भारत के इस ऐतिहासिक मून मिशन पर टिकी हुई थी और चंद्रयान-3 ने लोगों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए चांद पर भारत का परचम लहराना शुरु कर दिया। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग को दुनियाभर में लोगों द्वारा लाइव देखा गया। भारत के सफल मून मिशन की तारीफ क्र साथ ही इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों को बधाइयाँ भी दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस समय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के लिए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में हैं और उन्होंने भी वहाँ से चंद्रयान-3 की सफलता को देखा और सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के साथ ही फोन पर इसरो के चीफ एस. सोमनाथ (S. Somnath) से बात भी की। चांद पर चंद्रयान-3 के कमाल से भारत का डंका बज गया है।

चंद्रयान-3 पर पाकिस्तान में भी नज़रें थी। भारत के इस मून मिशन की कामयाबी के बाद पाकिस्तान में लोगों ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधना शुरु कर दिया।