• Sat. Jul 27th, 2024

रेनू सिन्हा की हत्या में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sep 11, 2023 ABUZAR

पी के नोएडा में हुई सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा की हत्या ने हर किसी को परेशानी में दाम दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा की हत्या उनके ही द्वारा की थी। पहले ही यह बात सामने आ गई कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति नितिन सिन्हा घर में छुपा था। हत्या के बाद वह करीब 24 घंटे तक नहीं निकला। इस दौरान पुलिस उसे बाहर तलाशती रही। आखिरकार, जब पुलिस को यह पता चला कि आरोपी पति घर में ही कही छिपा बैठा है तो पुलिस ने उसे देर रात करीब 3 बजे घर के स्टोर रूम से गिरफ्तार किया।

अब इस मामले में कई नए चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, मामले में आरोपी पति नितिन सिन्हा 1988 बेंच का आईआरएस अधिकारी हैं । जानकारी के अनुसार, नितिन ने साल 1998 में वीआरएस चुना था। बता दें, नितिन और मृतका रेनू का परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत और पढ़ा लिखा है। दंपत्ति एक बेटा भी है जो विदेश में रहता है।

अब मामले की जांच कर रही पुलिस टीम को इस बात की जानकारी लगी है कि आरोपी पति नितिन यह बंगला बेचने में लगा था। जिसमें उसने इस घटना को प्लान किया। नितिन ने कोठी नंबर D40 को 4 से 5 करोड़ रूपए में बेचने की बात हो गाय। लेकिन, पत्नी रेनू सिन्हा को इस फैसले से नाराज थीं। और वह कोठी बेचने के बिलकुल खिलाफ हो चुकी थी। इसी मसले को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद बना होता था। मीडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक, इसी मतभेद में इसी में आरोपी नितिन सिन्हा ने अपनी पत्नी रेनू सिन्हा, जो कि सुप्रीम कोर्ट की वकील थी उनकी हत्या की।