• Sat. Jul 27th, 2024

लीबिया में समुंद्री तूफान से मची तबाही

Sep 12, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली: प्राकृतिक आपदा कब शुरू हो जाए ये किसी को पता नहीं रहता। हालांकि इससे होने वाला नुकसान अधिक होता है। ही मंज़र लीबिया (Libya) में देखने को मिल रहा है। भूमध्य सागर में आए समुद्री तूफान डैनियल की वजह से लीबिया में स्थिति भयावाह हो चुकी है। तूफान इतना खतरनाक है कि उसकी वजह से बवंडर भी आ रहे हैं और बांध टूटने की वजह से बाढ़ भी। इससे लोग परेशान होने लगे हैं।

जान के साथ माल का भी नुकसान

लीबिया में डैनियल नाम के समुद्री तूफान ने लीबिया के पूर्वी इलाके में कई तटीय शहरों में भीषण तबाही मचाई है। बवंडर ने जहाँ कई घरों को तबाह कर दिया, वहीं बाढ़ ने भी ऐसा ही किया गया। इससे कई घर और इमारतें तबाह हो गए। साथ ही समुद्री तूफान से लाखों लोगों ने जान गंवाई है हालांकि मरने वालों का यह आंकड़ा फाइनल नहीं है और इसमें इजाफा हो सकता है।

हज़ारों लोग लापता

लीबिया में समुद्री तूफान डैनियल की वजह से हज़ारों लोग का पता नहीं हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है और इसके लिए सर्च ऑपेरशन जारी है। लापता लोगों में से कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है ।

डर्ना में सबसे ज़्यादा तबाही

समुद्री तूफान डैनियल की वजह से लीबिया के डर्ना (Derna) शहर में सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है और इस वजह से सबसे ज़्यादा लोगों की मौत के साथ ही सबसे ज़्यादा लापता लोग भी इसी शहर से है।