• Fri. May 17th, 2024

Realme का शानदार फोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे धासू फीचर्स

Aug 10, 2023 ABUZAR

भारत में Realme 11 जुलाई महीने में ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। Realme ने ट्विटर पर इस फोन के लॉन्च से संबंधित जानकारी शेयर की है। इसके साथ Double Leap revolution टैगलाइन दी गई है। पोस्टर इमेज के अनुसार, फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया होगा। इसे किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल कंपनी द्वारा दी गई है।

Realme 11 5G को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिली है। इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 5G प्रोसेसर मिल रहा है।

Realme 11 5G में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज समेत 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया जाएगा। इस फोन को ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाना है। Realme 11 5G को चीनी मार्केट में 1599 चीनी युआन यानी करीब 18,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह कीमत इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए दी गई है।

Realme 11 5G के संभावित फीचर्स:
इस फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले दिया रहता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 होगा। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज होगा। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 5जी प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इसमें माली-जी57 जीपीयू दिया गया होगा। साथ ही इसमें 12 जीबी तक की रैम दी जा सकती है। इसका ग्लोबल वेरिएंट मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट के साथ पेश किया गया था।

Realme 11 5G में ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका पहला सेंसर 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B40 लेंस होने वाला है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर हो सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।