• Fri. Apr 26th, 2024

कुमार सानू के बेटी ने कांस में किया डेब्यू

May 19, 2023 ABUZAR

कुमार सानू की बेटी शेनन ने 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान अपना डेब्यू कर दिया है। इस दौरान वो व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। शेनन को फिल्म इंडियाना जोनस के प्रीमियर का इनविटेशन मिल गया था। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी इसमें मौजूद हैं। शैनन की इस सक्सेस पर उनके पिता कुमार सानू काफी खुश लग रही हैं। सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीरें शेयर करते हुए सानू ने इस बात को लेकर जाहिर की है।

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिख दिया था कि- ‘मेरी बेटी, कांस में चमकना शुरु किया है। मैंने कभी सपने में ऐसा नहीं सोचा था कि वो इतने बडे़ की शोभा बढ़ाएगी। इंडियाना जोन्स की फिल्मों को डाइ-हार्ड फैन होने के नाते यह वक्त वाकई उनके लिए बेहद खास है।

शैनन की मेहनत ने इंडस्ट्री में उनके लेकर अहम जगह बना लिया है। उसकी जर्नी के बारे में बात करने के दौरान, मेरा दिल बेहद खुश होने जा रही है। मेरी प्यारी बेटी, उड़ते रहो, और यह एक असाधारण विरासत की शुरुआत है।’

कांस डेब्यू पर खुशी जाहिर करते हुए शैनन ने बताया है कि- यह वाकई बहुत असली लगता है। मैं यह मौका पाकर खुश हूं। मैंने इस बड़ी सी इंडस्ट्री में अपने लिए छोटी सी जगह बनाई है, जिसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है। मैं इसे अपनी शुरुआत के तौर पर देखती हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे यह मौका दिया गया था। भागवान की कृपा से और भी बहुत कुछ हासिल होने वाला है।