• Sat. May 18th, 2024

उत्तर भारत में बारिश ने बरपाया कहर

Jul 10, 2023

मानसून की एंट्री होने के बाद से हो रही बारिश ने उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जमकर कहर बरपाया है। शनिवार और रविवार को रिकॉर्ड बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन और बाढ़ की घटना सामने आ चुकी है। बारिश की अलग अलग घटनाओं में करीब 22 लोगों की जान चली गई। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होना शुरू हो गए। अधिकारियों ने कुछ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया। पंजाब के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण सेना को अलर्ट पर रखा गया है। भारी बारिश के कारण रेल यातायात पर भी असर पड़ गया है।

22 लोगों की मौत, सेना अलर्ट पर

देशभर में हो रही बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर भारत में भूस्खलन और बारिश जनित विभिन्न घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घटें के दौरान हुई बारिश में 15 इमारतें ढह गई है। लगातार बारिश के कारण पानी भर जाने के बाद बंद की गई दिल्ली के प्रगति मैदान अंडरपास आज भी जलभराव के कारण बंद हो गई गाय। जबकि पंजाब के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण सेना को अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में आज स्कूल बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों के प्रमुखों को एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को छात्रों के लिए बंद होनी वाले हैं। हालांकि, शिक्षकों को स्कूल आने का निर्देश दिया गया है। भारी बारिश के चलते हिमाचल के नैनीताल जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 से 13 जुलाई 2023 बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, हिमाचल सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को 11 जुलाई 2023 तक बंद रखने का आदेश मिल गया।

खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना

दिल्ली में सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर हो चुका है। हथिनीकुंड बैराज से आज सुबह 8 बजे 2.79 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। कल गुरुग्राम की कोटा कॉलोनी में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इसके बाद प्रशासन ने निवासियों को भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराकर मदद की। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से गुरुग्राम में कई जगहों पर जलभराव हो गया और बादशाहपुर की कोटा कॉलोनी एक तरह से जलमग्न हो चुका था।