• Thu. May 2nd, 2024

प्रियंका चुनावी दौरे के है तैयार

Aug 21, 2023 ABUZAR

मणिपुर में पिछले तीन महीने से चलने वाली हिंसा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा कर दिया था। उनके मणिपुर दौरे के बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही त्रिपुरा और हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौराl करने की उम्मीद है। इस बात की जानकारी खुद त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने सोमवार को यह जानकारी साझा की गई।

मणिपुर और त्रिपुरा में पीड़ितों से मिलेंगी प्रियंका

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह दौरे के संबंध में उनसे (प्रियंका गांधी) से पहले ही बात की गई है। उनका जल्द ही मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करने का कार्यक्रम है। इस दौरे के दौरान वह पीड़ितों से मुलाकात करेंगी और उनका दर्द कम करने की कोशिश रहेगी। बर्मन ने बताया कि अपनी त्रिपुरा यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव गोमती जिले में त्रिपुरेश्वरी मंदिर का दौरा करते वाली है।

बर्मन को कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल किया गया

रॉय बर्मन को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद आज उनके समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में अभिनंदन किया गया । बता दें कि वह त्रिपुरा से पहले कांग्रेस नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्य समिति में मेरा शामिल होना न केवल व्यक्तिगत गौरव की बात है, बल्कि उन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व की बात है, जो पूर्वोत्तर राज्य में निडर होकर कार्य कर रहे हैं।