• Fri. May 3rd, 2024

पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन

Aug 21, 2023 ABUZAR

ओह माय गॉड 2 (OMG 2) की कामयाबी के बीच फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के लिए बेहद दुखी करन वाली जानकारी आ चुकी है। पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 98 साल की उम्र में निधन हो चुका है। उन्होंने बिहार के बेलसंड गांव में आखिरी सांस ली।

जानकारी पंडित बनारस तिवारी को सांस की बीमारी थी। सोमवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी पिता के बहुत करीब थे। पिता के जाने से वह बहुत दुख में हैं।

जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी पिता के निधन की खबर सुनते ही मुंबई से अपने गांव के लिए निकल गए हैं। पंकज त्रिपाठी रात 11 बजे तक अपने गांव पहुंच जाएंगे। पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक ही बार मुंबई आए। उन्हें यहां के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आती थीं। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता कभी भी किसी थिएटर में फिल्म देखने नहीं गए। घर पर भी वह तभी बेटे की फिल्में देखते थे, अगर कोई टीवी या कंप्यूटर पर दिखा देता था। कुछ समय पहले ही पंकज त्रिपाठी ने मां और पिता के लिए घर में टीवी लगवाया था

वहीं 2018 में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने।