• Fri. May 3rd, 2024

भूकंप ने न्यूजीलैंड में बरपाया कहर

Sep 16, 2023 ABUZAR

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में लगातार इजाफा देखा गया है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले आना शुरू हो चुके हैं। और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला हो गया है। यह भूकंप न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, शनिवार, 16 सितंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर आ गया था।

नहीं हुआ किसी तरह का नुकसान

जानकरी के अनुसार न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स में आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को कुछ सेकंड्स के लिए झटका ज़रूर महसूस हो गया था।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।